Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लगातार दो दिनों से 9–10 घंटे बिजली बंद, जनजीवन प्रभावित

By
On:

खबरवाणी

लगातार दो दिनों से 9–10 घंटे बिजली बंद, जनजीवन प्रभावित

खबर वाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका सारनी क्षेत्र में लगातार दो दिनों से बिजली संकट गहराता जा रहा है। गुरुवार को शाम करीब 4 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो देर रात लगभग 12:45 बजे बहाल हो सकी। वहीं शुक्रवार को भी हालात सामान्य नहीं रहे। सुबह से ही 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही और शाम करीब 5 बजे जाकर बिजली चालू हो सकी।
लगातार 9 से 10 घंटे तक बिजली बंद रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। खासकर नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई, वहीं व्यापारी वर्ग को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और अंधेरे के कारण लोगों को रातभर दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
गौरतलब है कि बिजली उत्पादन के लिए पहचाने जाने वाले सारनी ताप विद्युत क्षेत्र के निवासी ही इन दिनों बिजली संकट से जूझते नजर आ रहे हैं, जो अपने आप में विडंबना है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बार-बार फॉल्ट आने का मुख्य कारण लाइनों के पास पेड़-पौधों का होना और मौसम के कारण तकनीकी खराबियां हैं। संबंधित विभाग द्वारा सुधार कार्य किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों की कमी भी समस्या को बढ़ा रही है।
बॉक्स खबर: थार वाहन ने तोड़ा 33 केवी का खंभा
बगडोना स्थित शासकीय कॉलेज के पास रिहायशी क्षेत्र में रात के समय एक थार वाहन ने 33 केवी का सीमेंट का बिजली खंभा तोड़ दिया। खंभा तारों के साथ हवा में लटक गया, जिसे दीवार के सहारे रस्सी से बांधकर अस्थायी रूप से सुरक्षित किया गया।
गनीमत रही कि तार नहीं टूटे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
बिजली विभाग द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार फॉल्ट की समस्या बनी हुई है और कर्मचारियों की कमी के चलते खंभे को बदलने की प्रक्रिया जल्द की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News