Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई में पॉलीटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान 

By
On:

खबरवाणी

मुलताई में पॉलीटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान 

मुलताई। नगर के भगतसिंह वार्ड निवासी एक पालीटेक्निक छात्र ने शुक्रवार एवं शनिवार के बीच अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।बताया जाता है भगतसिंह वार्ड निवासी अंकित इवनाती पिता अरुण इवनाती 24 साल जबलपुर के कालेज से पोलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।जो की वर्तमान में मुलताई आया हुआ था। शुक्रवार को अंकित का परिवार बाहर गया हुआ था।घर में अंकित अकेला था।शनिवार को जब परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा की अंकित फांसी के फंदे पे लटका हुआ था। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपा है।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार अंकित जबलपुर में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।कयास लगाए जा रहे है की उसका एक सेमेस्टर रुक गया था, जिसके कारण वह तनाव में था। हालाँकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि अंकित के पिता अरुण इवनाती सेना में हैं।अंकित ने फांसी लगाकर अपनी जान क्यों दी इसका खुलासा अभी नही हो पाया है।जांच के बाद हो खुलासा हो पाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News