Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Political News : जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज ना करें अधिकारी: राजा पंवार

By
On:

जिपं में हुए प्रथम सम्मेलन में शपथ गृहण के बाद बोले अध्यक्ष

बैतूल – Political News- आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत के चुने गए जनप्रनिधियों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें जिपं अध्यक्ष राजा पंवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों को कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने संकल्प दिलाया। जिसमें पक्षपात रहित कार्य करने और पद एवं गोपनीयता को बनाए रखने की शपथ ली गई।

(Political News)प्रथम सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि जनप्रतिनिधियों को अधिकारी नजर अंदाज ना करें। उनके फोन उठाएं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं थे इसको लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

(Political News)कार्यक्रम के पश्चात श्री पंवार अपने चेम्बर में पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। आज प्रथम सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिपं अध्यक्ष राजा पंवार जिला पंचायत पहुंचे तो उनका स्वागत आतिशबाजी के साथ उनके समर्थकों ने किया। इसके पश्चात उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ही वह सम्मेलन में शामिल हुए।

इस मौके पर सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष नरेश फाटे, नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पंवार, बैतूल नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, जनपद अध्यक्ष कौशल्या जावलकर, आमला जनपद के अध्यक्ष गणेश यादव, भीमपुर जनपद अध्यक्ष भैयालाल इड़पाचे, भाजपा सहकोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, कृष्णा गायकी, प्रदीप सिंह किलेदार, अनिल सिंह ठाकुर, चिंटू खन्ना, प्रमोद धोटे, बाबा काले सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News