Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुलिस ने की मछली विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई

By
On:

खबरवाणी

पुलिस ने की मछली विक्रेताओं पर चालानी कार्रवाई

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। शोभापुर कॉलोनी स्थित बुधवार बाजार में पाथाखेड़ा पुलिस ने मछली विक्रेताओं के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश के तहत की गई, जिसमें बरसात के मौसम में मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए 15 अगस्त तक मछली पकड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बुधवार बाजार में जैसे ही पुलिस अमला पहुंचा, मछली बेच रहे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर ही मछली विक्रेताओं को प्रतिबंध की जानकारी देते हुए सख्त चेतावनी दी और धारा 34 के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई फिलहाल चेतावनी स्वरूप की गई है, लेकिन यदि आगे भी प्रतिबंध का उल्लंघन किया गया तो मत्स्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मछलियों की जब्ती सहित और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि प्रजनन काल के दौरान मछलियों की सुरक्षा बेहद आवश्यक है, जिससे आने वाले समय में जल संसाधनों में मछलियों की संख्या बनी रहे। इसके लिए सभी नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News