Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

केबल चोर को पकड़कर पुलिस ने जप्त किए 1.42 लाख रुपए के मोटर वायर

By
On:

खबरवाणी

केबल चोर को पकड़कर पुलिस ने जप्त किए 1.42 लाख रुपए के मोटर वायर

मुलताई। क्षेत्र मे किसानो के खेतो से मोटर केबल चोरी की घटनाए लगातार हो रही है,पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व मुलताई पुलिस ने मोटर वायर चोरी के आरोपी को पकड़कर 1.42 लाख रुपए के केबल जप्त किए है।
टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया फरियादी दिलीप पिता श्रीराम धाकड़ निवासी ग्राम ताईखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा खेतों में सिंचाई हेतु लगाए गए बिजली वायर एवं मोटर चोरी कर लिए गए हैं। घटना में गांव के अन्य किसानों सुभाष किराड़, सखाराम दौडके, वामन डंडारे, मुन्ना नरवरे एवं तुकाराम सूर्यवंशी की संपत्ति भी चोरी होना सामने आया। मामले में थाना मुलताई में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच प्रारंभ की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने संदेही आरोपी रवि पिता गुलाब बरोदे उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ताईखेड़ा को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की,पुलिस ने आरोपी से 1 स्टार्टर कीमत करीब 5 हजार रुपए, कुल 5715 फीट बिजली वायर कीमत करीब 57 हजार रुपए,2 पानी की मोटर कीमत करीब 80 हजार रुपए कुल
1लाख 42 हजार रुपए का सामान जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। क
उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि एमएल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक गोपाल, विवेक, सेवाराम, प्रिंस, नरेन्द्र कुशवाह, बलराम (सायबर सेल) एवं कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News