खबरवाणी
उमरी घाना में पुलिस ने किया 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट
मुलताई। थाना क्षेत्र में जंगल में बन रही अवैध कच्ची शराब पर प्रतिबंध लगाने पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। टीआई विकास पटेल ने बताया जिले मे अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एसके. सिंह के मार्गदर्शन मे गुरुवार को ग्राम उमरी, घाना के घने जंगलो मे पहुंचकर पुलिस सहायता केन्द्र प्रभात पट्टन के स्टाफ द्वारा करीबन 2 से 3 क्विंटल महुआ लाहन एवं अवैध शराब निर्माण के अड्डो को भी नष्ट किया गया उक्त कार्यवाही मे पुलिस चौकी प्रभात पट्टन स्टाफ की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।





