खबरवाणी
फर्जी इकरारनामों के जरिए ट्रैक्टर हड़पने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा – ट्रैक्टर ठगी गिरोह के आरोपी को दबोचा
जरूरतमंद किसानों को झांसा देकर ट्रैक्टर हड़पने वाले नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार
आठनेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो ट्रैक्टर किए बरामद
🔹जिले में धोखाधड़ी, संपत्ति संबंधी अपराधों एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी श्री भूपेन्द्र मौर्य के मार्गदर्शन में थाना आठनेर पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
🔹प्रकरण के अनुसार दिनांक 12.11.2024 को फरियादी विजय उईके निवासी ग्राम टेमनी पाटादा, थाना आठनेर द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि राजेश विजयकर एवं उसके सहयोगियों द्वा रा छलपूर्वक उसका ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेकर धोखाधड़ी की गई है।
🔹 शिकायत की जांच उपरांत थाना आठनेर में *अपराध क्रमांक 440/2024 धारा 318, 3(5) बी.एन.एस.* के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर निवासी कौड़ा ढाना, थाना भैंसदेही से पूछताछ एवं मेमोरेंडम प्राप्त किया गया, जिसमें उसने ट्रैक्टरों को विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से बेचने एवं छिपाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। जांच के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकरण में जोड़े गए।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 06.06.2026 को आरोपी जितेन्द्र पिता विजय राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 भैंसदेही को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से निम्न ट्रैक्टर बरामद किए गए—
1. सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल 745 (बिना नंबर) – स्वामी संजू उईके निवासी आमला।
2. सोनालिका ट्रैक्टर मॉडल DI-50, पंजीयन क्रमांक MP-48-ZD-2506 – स्वामी सुनील उईके निवासी आमला।
बरामद दोनों ट्रैक्टरों को विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
🔹प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका एवं संभावित अन्य धोखाधड़ी संबंधी मामलों की जांच जारी है।
🔹पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने फर्जी इकरारनामों एवं विश्वासघात के माध्यम से अन्य लोगों की मशीनरी अथवा वाहन तो अपने कब्जे में नहीं लिए हैं।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल, उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक पंकज वटके, आरक्षक बीरबल मीना एवं आरक्षक मनीष पटेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी वाहन, ट्रैक्टर, कृषि उपकरण अथवा मशीनरी को किराये, गिरवी अथवा अन्य किसी लेन-देन में देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति की पहचान एवं दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें। किसी भी प्रकार के इकरारनामे या अनुबंध को विधिक प्रक्रिया के तहत तैयार कराएं तथा संदेहास्पद गतिविधि अथवा धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाने को दें। आपकी सतर्कता ही अपराधों की रोकथाम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती





