खबरवाणी
कत्ल खाने की और जा रहे 10 गौवंश पुलिस ने पकड़े
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम मोरंड में शनिवार को मासोद चौकी पुलिस द्वारा 10 गौवंश बरामद कर गौशाला भिजवाया गया।बताया जाता है मोरंड निवासी तुलाराम बचले 10 नग बैलों को आपस में एक दूसरे से बांधकर मारते-पीटते क्रूरता पूर्वक गेहूंबारसा से मोरंड की ओर ले जा रहा था जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा मासोद चौकी एवं बजरंग दल को दी गई, सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक बलराम करियां,आरक्षक शिवराम परते,एवं बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष किशोर जायसवाल,रोशन साहू,वैभव सावरकर मौके पर पहुंचे जहां पर तुलाराम बेरहमी से 10 नग बैलों को ले जा रहा था जिसकी जानकारी तुलाराम से पूछी गई तो बैलों संबंधित वह दस्तावेज एवं संतोषप्रद जानकारी नहीं दे पाया। जो की बैलो को कत्ल खाने ले जा रहा था, जिसके पास से 10 नग बैल जप्त कर 35 किलोमीटर दूर लाकर बघोड़ा गौशाला सुरक्षित पहुंचाया गया। चौकी प्रभारी अमित पवार ने बताया 10 नग गौवंश जप्त किए गए हैं इसके कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर मवेशियों को गौशाला पहुंचाकर आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर विवेचना में लिया गया है.





