खबरवाणी
आदतन फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी।शहर का माहौल खराब करने वाले आदतन फरार आरोपियों को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ा।
प्रकरण के अनुसार प्रार्थी कोमल बरकड़े निवासी शोभापुर की रिपोर्ट पर 13-14 मार्च 2026 की रात आरोपी अभिजीत बारस्कर अपने साथियों विक्रम कुमरे, करण उर्फ भोला भारती एवं आशीष उर्फ कच्ची बिन्झाड़े के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं तोड़फोड़ की। आरोपियों ने तलवार और डंडों से हमला कर परिवार को घायल कर दिया और लगभग 40-50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
इस पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी करण उर्फ भोला (28) निवासी शक्ति नगर शोभापुर, विक्रम कुमरे (28) निवासी पाथाखेड़ा एवं आशीष उर्फ कच्ची (21) निवासी काली माई शोभापुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज देहरिया, आरक्षक रविमोहन एवं सुभाष रघुवंशी सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं एवं किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या नजदीकी थाना को तुरंत सूचना दें।





