Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शहर का माहौल खराब करने वाले आदतन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

शहर का माहौल खराब करने वाले आदतन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारणी। जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारणी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर का माहौल खराब करने वाले आदतन आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, शोभापुर कॉलोनी निवासी शिव कुमरे की रिपोर्ट पर आरोपी अभिजीत बारस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कटर से हमला कर शिव कुमरे एवं उसके पड़ोसी राहुल कवड़े को घायल कर दिया था तथा जान से मारने की धमकी दी थी।
वहीं दूसरे मामले में कोमल बरकड़े की शिकायत पर आरोपी अभिजीत बारस्कर ने अपने साथियों विक्रम कुमरे, करण भारती एवं आशीष बिन्झाड़े के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और हथियारों से हमला किया, जिससे परिवार के सदस्य घायल हो गए और हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
दोनों मामलों में थाना सारणी में विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत बारस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उईके, एएसआई अजय भाट सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को सूचना दें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News