Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पुलिस एवं आबकारी ने पकड़ी 32 लीटर अवैध शराब

By
On:

खबरवाणी

पुलिस एवं आबकारी ने पकड़ी 32 लीटर अवैध शराब 

मुलताई पवित्र नगरी मुलताई में शासन द्वारा शराब पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी ढाबो एवं होटलों में अवैध शराब बिक रही थी। कलेक्टर सौरभ सोनवने एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार के निर्देशन में मुलताई पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा मुलताई नगर एवं आसपास के होटल ढाबों की चैकिंग कर अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय, एवं अहाता का संचालन करते पाए जाने पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए कुल 32 लीटर अवैध मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 36(क) के तहत 9 लोगो पर अपराध दर्ज किए है। टीम द्वारा 12 हजार रुपए की अवैध शराब जप्त की है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार एवं आबकारी प्रभारी राजेश वट्टी एवं मुलताई थाना एवं आबकारी स्टाफ शामिल रहा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News