Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्कूल परिसर में एक सैकड़ा पौधे लगाकर लिया पालने का संकल्प 

By
On:

खबरवाणी

स्कूल परिसर में एक सैकड़ा पौधे लगाकर लिया पालने का संकल्प 

 

मुलताई। अमृत हरित महाअभियान एक पेड़ माँ के नाम अभियंता के तहत शनिवार को नगर पालिका परिषद मुलताई एवं निर्मल साईं पब्लिक स्कूल मुलताई द्वारा पौधारोपण स्कूल परिसर में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नगर के संकल्प को साकार करने 100 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में निर्मल साईं पब्लिक के प्रिंसिपल माधुरी झलिये एवं समस्त स्टॉफ एवं नगरपालिका के सहयोगी मुकेश पवार,श्याम सेवतकर,श्याम साहु, रामजी साहू,कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी और स्कूल के शिक्षक, छात्र छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं संरक्षण जर स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News