Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गौ वंश लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलटा, बजरंगी एवं पुलिस पहुची

By
On:

खबरवाणी

गौ वंश लेकर जा रहा पिकअप वाहन पलटा, बजरंगी एवं पुलिस पहुची

मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर मल्हारा पंखा के पास बुधवार रात्रि करीब 12 बजे गौवंश लेकर जा रहा पिकअप वाहन क्रमांक
एमएच 43 बीबी 0190 अनियंत्रित होकर पलट गया,जानकारी मिलने पर बजरंगी एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा एवं गौवंश को बाहर निकालकर पलटा हुआ वाहन क्रेन से सीधे कराया है। बताया जाता है बुधवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप नागपुर की ओर जा रही चालक अत्यधिक मात्रा में शराब के नशे में वाहन चला रहा था तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवायडर टकरा कर एक बड़े ट्राले में घुस गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकप के परखच्चे उड़ गए। पिकप में सवार दो लोगो में से एक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही
एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची एवं घायल को अस्पताल भिजवाया गया है।वहीं दुर्घटना ग्रस्त वाहन में देखा तो पिकप मे करीब 12 गौ वंश के मुंह पैर रस्सी से बांधे हुए थे, प्रत्यक्ष दर्शियो द्वारा पुलिस प्रशासन एवं बजरंग दल मुलतापी को सूचना दी गई। तब तक कुछ लोगो ने सभी गौ वंशों को रस्सियां काटकर गौ वंश को मुक्त कराया गया। अंधेरे में घटना स्थल से सभी गौ वंश भाग गए। जबकि घायल गौ वंश को हाईवे से पुलिस तथा बजरंग दल ने नीचे उतारा, जिसमें से 1 गौवंश की मौत हो गईं वहीं 2 गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बजरंग दल के गौरक्षकों दिपांशु साहू , सागर बजरंगी, भुपेश साहू, रोहित कुमरे, धिरज, प्रितम कुलकर्णी, दिनेश नामदेव, घाट बिरोली टीम विकास खेडेकर ने डाक्टर को बुलवाकर घायल गौ वंश का उपचार कराया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News