Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आर्म्स एक्ट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

आर्म्स एक्ट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कीया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

आरोपी जितेन्द्र पिता जियालाल विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी शास्त्री नगर पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय जेएमएफसी बैतूल से प्रकरण क्रमांक 08/2018, अपराध क्रमांक 750/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत स्थायी वारंट जारी था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को दिनांक 10 जुलाई 2026 को पाथाखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी पर थाना सारणी में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन दरशिमा एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News