Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लम्बे समय से पेशी पर नही जा रहा स्थाई वारंटी पकड़ाया

By
On:

खबरवाणी

लम्बे समय से पेशी पर नही जा रहा स्थाई वारंटी पकड़ाया

मुलताई। लम्बे समय से न्यायालय मे पेशी पर नही जा रहे एक स्थायी वारण्टी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया ग्राम पारेगांव निवासी आरोपी अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव न्यायालय मे चल रहे 3 पृथक पृथक प्रकऱणो मे पेशी पर नहीं जा रहा था। जिसके चलते कोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए थे जो तामीली हेतू प्राप्त हुए थे, जिसके चलते पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना पुलिस द्वारा आरोपी अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव को पारेगांव रोड के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार, प्र.आर. गजराज, सुशील धुर्वे ,सोनू ठाकुर आर नरेन्द्र कुश्वाह एवं विवेक की मुख्य भूमिका रही है ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News