Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गणेश विसर्जन में बुकाखेड़ी डेम पर अव्यवस्था से चोटिल हुए लोग

By
—
Last updated:

खबरवाणी

गणेश विसर्जन में बुकाखेड़ी डेम पर अव्यवस्था से चोटिल हुए लोग

मुलताई। नगर पालिका द्वारा इस बार भी बुकाखेडी बांध पर विसर्जन की लिए व्‍यवस्‍था की गई थी। गणेश विसर्जन के लिए नगर से जाने वाले अधिकांश वाहनो को रोड पर रोक कर गणेश प्रतिमा को पैदल डेम तक ले जाने की व्‍यवस्‍था की गई थी। छिन्‍दवाडा रोड से डेम तक जाने वाले मार्ग पर गिट्टी की मोटी बजरी डाली गई थी। गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए बांध पर पैदल नंगे पैर जाने वाले अंधिकाश श्रद्धालुओं और बच्‍चो के पैर में गिट्टी चुभ रही थी, जिसके कारण महिलाए एवं बच्चे चोटिल हो रहे थे, व्‍यवस्‍था देखने वाले अधिकारियों द्वारा स्‍वयं जुते पहने होने के कारण यह महसुस नही किया गया ।नगर पालिका द्वारा बड़े बड़े पोस्‍टर लगाए गए थे। लेकिन पैदल नंगे पैर जाने वालों के लिए गिट्टी और बारीक़ बजरी डाला देती या पक्‍का रोड बना देती तो प्रतिवर्ष जाने वाले श्रद्वालुओं के लिए आसानी हो जाती । प्रति वर्ष नगर पालिका पोस्‍टर के नाम लाखो रूपए खर्च कर देती है। वही अवैध कालोनियों में नियम विरूद्व जाकर रोड का निर्माण कर रही है। मुख्‍य मार्ग से डेम तक की दूरी 200 मीटर के आस पास होगी । उक्‍त सड़क निर्माण से सालो तक यहां जाने वाले श्रद्वालुओ को प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमा एवं दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में आसानी होगी । वही पोस्‍टर के स्‍थान पर रोड बनाने से नगर निकाय के पैसे का दुरूपयोग के स्‍थान पर सदपयोग होगा ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News