Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खाली पड़े प्याऊ से जनता परेशान, लाखों खर्च के बावजूद नहीं मिल रहा पानी

By
On:

खबरवाणी

खाली पड़े प्याऊ से जनता परेशान, लाखों खर्च के बावजूद नहीं मिल रहा पानी

खबर वाली न्यूज़ रफीक

सारणी। नगर पालिका सारणी क्षेत्र के 36 वार्डों में आम नागरिकों को गर्मी में राहत देने के लिए लगाए गए प्याऊ अब शोपीस बनकर रह गए हैं। लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की लागत से ठेकेदार द्वारा लगाए गए इन प्याऊ में पानी की व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं।
कई स्थानों पर केवल 5–6 मटके और हरी नेट लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई है, लेकिन पानी भरने की कोई नियमित व्यवस्था नहीं है। ऐसा ही मामला वार्ड क्रमांक 33 के क्लब कॉलोनी, शोभापुर क्षेत्र में सामने आया, जहां पिछले चार दिनों से प्याऊ में पानी नहीं भरा गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वार्ड की कांग्रेस पार्षद रेखा सुनील भलावी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी मटके खाली पड़े हैं पार्षद ने बताया कि एक माह पहले शुरू हुए इस टेंडर के तहत बनाई गई संरचना भी बेहद साधारण है, जिसकी लागत मात्र हजार–डेढ़ हजार रुपये के आसपास प्रतीत होती है। इसके बावजूद लाखों रुपये खर्च दिखाया जाना संदेह पैदा करता है।
नगर पालिका क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है, जहां प्याऊ तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं भरा जा रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है।
पार्षद ने इस मामले में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए नगर पालिका प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जल्द से जल्द प्याऊ में पानी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News