Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रील बनाने का चढ़ा लोगो पर खुमार! वायरल होने के चक्कर में लड़की ने टॉयलेट में बना डाली रील, देखे वीडियो

By
—
On:

रील बनाने का चढ़ा लोगो पर खुमार! वायरल होने के चक्कर में लड़की ने टॉयलेट में बना डाली रील, देखे वीडियो, आजकल रील्स बनाने का लोगों में काफी क्रेज है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दूसरा-तीसरा शख्स आपको रील्स बनाता और अपलोड करता हुआ मिल जाएगा. कुछ लोग तो इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं और अच्छा कंटेंट लिखकर रील्स बनाते हैं.

ये भी पढ़े- बच्चे को झूले में झूला रही थी मां! तभी अचानक आ गया विशालकाय सांप फिर जो हुआ…देखे वीडियो

ऐसे लोगों के वीडियो देखकर जनता उनकी तारीफ भी करती है. लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे रील्स देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी न होगा. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी. आइए आपको बताते हैं उस वायरल वीडियो और लोगों के रिएक्शन के बारे में.

वॉशरूम में रील बनाकर चौंकाने वाली लड़की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रील बनाती हुई नजर आ रही है. लड़की ने गाने पर डांस स्टेप्स करते हुए अपनी रील बनाई है. मगर इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि लड़की ने ये रील वॉशरूम के अंदर बनाई है. वीडियो में लड़की इंडियन कमोड पर खड़ी होकर डांस करती हुई दिख रही है. अब तक आपने शायद कई रील्स देखे होंगे जो ट्रेन में, मेट्रो में या किसी पार्क में बनी होंगी. लेकिन शायद ये पहली रील है जो किसी वॉशरूम के अंदर बनाई गई है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़े- सोशल मीडिया पर छाया अनोखा डांस! भरपूर एनर्जी के साथ उछल-उछलकर डांस करते नजर आई महिला

लोगों के आए मजेदार कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर abrarismss नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘अरे दीदी, लोकेशन (स्थान) तो देख लिया होता.’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने लिखा – बाथरूम सिंगर के बारे में तो सुना था, आज बाथरूम डांसर भी देख ली. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा – रील तो बननी ही है. तीसरे यूजर ने लिखा – ये है घरवालों का डर. वहीं, एक यूजर ने तो ये लिख डाला – घर पर बनाने नहीं देता बाप.

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News