Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नेहरू वार्ड में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क निर्माण का रास्ता साफ

By
On:

खबरवाणी

नेहरू वार्ड में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क निर्माण का रास्ता साफ

सिविल कोर्ट ने ख़ारिज किया वाद

मुलताई। नगर के नेहरू वार्ड में अमृत 2.0 योजना के तहत नगरपालिका द्वारा पार्क निर्माण किया जाना है। लेकिन प्रस्तावित व
पार्क स्थल को लेकर पड़ोसी व्यक्ति द्वारा सिविल कोर्ट मे वाद दायर किया था,उक्त विवाद अब समाप्त हो गया है। न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण अदम पैरवी में खारिज कर दिया गया है। नगर पालिका मुलताई की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता पंकज यादव ने बताया कि वर्ष 2024 में वादी मो. जुनैद द्वारा न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया था। वादी द्वारा नगर पालिका के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोकने के लिए स्टे लेने के लिए न्यायालय मे आवेदन भी प्रस्तुत किया गया था,उक्त प्रकरण मे सुनवाई करते हुए निरस्त कर दिया था।स्थगन आवेदन निरस्त होने के बाद नगर पालिका द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत प्रस्तावित पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके बावजूद वाद न्यायालय में लंबित रहा,लेकिन वादी को पर्याप्त अवसर दिए जाने के बाद भी वादी की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। जिसके चलते न्यायालय ने वाद को अदम पैरवी में खारिज कर दिया।न्यायालय के उक्त आदेश के बाद अब पार्क निर्माण से संबंधित विवाद समाप्त हो चुका है, इस तरह पार्क निर्माण का रास्ता साफ हो चूका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News