Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर किया मरीजों का उपचार 

By
On:

खबरवाणी

शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर किया मरीजों का उपचार 

मुलताई। भारत विकास परिषद, मुलताई एवं शासकीय अस्पताल, मुलताई द्वारा मेघनाथ मोहल्ला मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीएमओ डॉ. गजेंद्र मीणा एवं भारत विकास परिषद शाखा मुलताई के अध्यक्ष प्रशांत भार्गव द्वारा किया गया। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार भी उपस्थित रहीं। उन्होंने नगरवासियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

शासकीय अस्पताल की ओर से डॉ. मूलचंद पवार, डॉ. धर्मेंद्र पवार, संगीता धुर्वे एवं श्रीमती लक्ष्मी पवार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय रहते स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करना था। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के सदस्य महेश खत्री, प्रवीण जैन, मनोज उईके, संदीप भार्गव, देवेंद्र धोपाडे, डॉ. संदीप बर्डे, गजानंद कवडकर, दीपेश बोथरा, राहुल भार्गव, अभिषेक खंडेलवाल, राजीव जैन, रवि प्रकाश खड़के, अविनाश देशमुख, माधुरी साबले सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News