Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Pati ke lie girlfriend : यहाँ पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड ढूंढ रही है पत्नी, 32 हजार रूपये देगी हर महीने सैलरी

By
On:

{Pati ke lie girlfriend} – पति पत्नी के बीच अगर कोई भी तीसरा आ जाए तो पत्नी आग बबूला हो जाती है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर चर्चाओ का विषय बनी हुई है। और बने भी क्यों ना क्यूंकि यहाँ एक पत्नी अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड ढूंढ रही है वो भी 1 नहीं 3-3 जो उसके पति को खुश रख सके।

अब इस मामले मे सिर्फ ऐसा नहीं है को पत्नी सिर्फ अपने पति का भला सोच रही है इसमें उसका भी एक फायदा जुड़ा हुआ है और वो ये है की उसने इसके लिए कुछ शर्ते रखी हैं।उन्होंने विज्ञापन देकर पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड्स ढूंढने का ऐलान किया था. फिलहाल उन्होंन एक गर्लफ्रेंड की भर्ती कर ली है. 2 पोस्ट अभी खाली हैं

44 साल की पत्थीमा (Pattheema) ने विज्ञापन जारी कर घोषणा की थी कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति को खुश रख सके और उसके काम में भी हाथ बंटा सके. इसके बदले गर्लफ्रेंड्स को 32 हजार रुपये प्रति महीने की सैलरी मिलेगी. 

महिला ने बताया था कि वह गर्लफ्रेंड को 32 हजार रुपये प्रति महीने सैलरी देगी. पत्नी ने कहा कि गर्लफ्रेंड बनने से पहले महिलाओं को HIV टेस्ट कराना होगा.

Thaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्थीमा ने इस बारे में टिकटॉक पर वीडियो जारी कर बताया है. इससे पहले अपने वीडियो में पत्थीमा ने कहा था कि उन्हें तीन महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति, बच्चों और घर की देखभाल कर सके.

पत्थीमा ने कहा था कि अप्लाई कर रही महिलाओं का HIV टेस्ट जरूरी होगा. उनकी उम्र 30-35 साल के बीच होनी चाहिए और उनके पास हाई स्कूल या स्नातक की डिग्री हो. महिलाओं का रहना, खाना भी फ्री होगा. पत्थीमा का ये अजीबोगरीब ‘जॉब’ ऑफर करने वाला वीडियो थाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

अभी एक गर्लफ्रेंड मिल चुकी है

पत्थीमा का कहना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं और पति को खुश नहीं रख पा रही है. वीडियो में पत्थीमा कहती हैं कि उनके परिवार में अब पति के साथ ‘छोटी पत्नी’ भी शामिल होंगी. हम एक साथ एक ही घर में रहेंगे, साथ खाना खाएंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे.

पत्थीमा आगे कहती हैं कि मैं गारंटी देती हूं कि हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं होगी. मैं अपने पति को यह चुनने की आजादी दूंगी कि वह किसके साथ सोना या रहना चाहते हैं.

पत्थीमा ने दावा किया कि वह अपने पति के लिए दूसरी महिलाओं को काम पर रखने के बारे में गंभीर हैं. उन्होंने बताया कि वह हेल्थ प्रॉब्लम से गुजर रही हैं. उन्हें रोजाना नींद की गोलियां लेनी पड़ती हैं और जल्दी सोना पड़ता है. वह अपने पति की देखभाल एक सामान्य पत्नी की तरह नहीं कर सकती.

Source – Internet

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Pati ke lie girlfriend : यहाँ पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड ढूंढ रही है पत्नी, 32 हजार रूपये देगी हर महीने सैलरी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News