Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पार्क की फेंसिंग तोड़फोड़ का मामला: आंधी-बारिश नहीं, असामाजिक तत्वों पर शक, थाने पहुंची शिकायत

By
On:

खबरवाणी

पार्क की फेंसिंग तोड़फोड़ का मामला: आंधी-बारिश नहीं, असामाजिक तत्वों पर शक, थाने पहुंची शिकायत

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 02 राधाकृष्ण वार्ड में उद्यान (जिम ग्राउंड) के लिए बनाई गई फेंसिंग टूटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रारंभ में इसे तेज बारिश और आंधी का असर बताया जा रहा था, लेकिन नगर पालिका की तकनीकी जांच में फेंसिंग प्राकृतिक कारणों से नहीं गिरी। आशंका जताई गई है कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर खंभों और फेंसिंग को नुकसान पहुंचाया है।
इस मामले को लेकर वार्ड पार्षद एवं योजना शाखा के सभापति भीम बहादुर थापा ने थाना सारनी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंजीनियरों और तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में यह सामने आया कि हाल में इतनी तेज आंधी या बारिश नहीं हुई, जिससे फेंसिंग को नुकसान पहुंचे। इसके बाद संबंधित ठेकेदार से बुधवार 3 जून 2026 को ही फेंसिंग और पोल का सुधार कार्य दोबारा करा दिया गया।
गौरतलब है कि जिम ग्राउंड के उद्देश्य से बनाई गई इस फेंसिंग के निर्माण के तुरंत बाद ही खंभे टूटने की शिकायतें सामने आई थीं। इसको लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से भी मामला उठाया गया था। अब मामला थाने तक पहुंच चुका है, ऐसे में लोगों की नजर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News