Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नरसिंहपुर में उमड़ा आक्रोश, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

By
On:

खबरवाणी

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नरसिंहपुर में उमड़ा आक्रोश, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नरसिंहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बुधवार को नरसिंहपुर जिले के सुभाष पार्क के पास भारी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग उठाई।

छात्र हितों से जुड़ा है आंदोलन

​प्रदर्शन के दौरान छात्र मुकुल तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी भी राजनीतिक दल, धर्म या जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से छात्र हितों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की रक्षा से जुड़ा हुआ आंदोलन है।
​”20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस प्रकार की बर्बरता और लाठीचार्ज किया गया, उससे पूरे देश का छात्र समुदाय आक्रोशित है।छात्र ​मुकुल तिवारी ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें। इसके साथ ही, नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के कारण प्रभावित हुए सभी छात्रों और उनके पीड़ित परिवारों को उचित न्याय व मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस छात्र आंदोलन का किसी भी प्रकार का राजनीतिकरण या ध्रुवीकरण नहीं किया जाना चाहिए।

छात्राओं ने भी बुलंद की आवाज

​प्रदर्शन में शामिल छात्रा सुश्री महिमा नौरिया ने भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए सरकार से छात्र हितों में त्वरित और उचित कार्रवाई करने की अपील की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News