Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

निशुल्क मस्तिक एवं रीढ़ की हड्डी तथा मूत्र एवं किडनी रोग शिविर का आयोजन

By
On:

खबरवाणी

निशुल्क मस्तिक एवं रीढ़ की हड्डी तथा मूत्र एवं किडनी रोग शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, चार्विक मेडिकल, खरगोन में निःशुल्क मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी रोग तथा मूत्र एवं किडनी बुरहानपुर रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. प्रवीण बोर्डे (मस्तिष्क एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रशांत खेरनार (मूत्र एवं किडनी रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित बीमारियों के उपचार एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में सभी मरीजों का निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के मार्गदर्शन में तथा चार्विक मेडिकल एवं डॉ. शालवीन राव, डॉ. गौरव पाटीदार, डॉ. रितेश गुर्जर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News