Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक संपन्न

By
On:

खबरवाणी

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक संपन्न

शेख साहिल बने जिला संयोजक

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक राष्ट्रीय संयोजक जनाब डॉ. इमरान चौधरी साहब के नेतृत्व एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गिरीश जुयाल जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, छात्र हितों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का संचालन राष्ट्रीय सह-संयोजक छात्र प्रकोष्ठ शारिक खान द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र प्रकोष्ठ की गतिविधियों एवं संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में सर्वसम्मति से शेख साहिल को छात्र प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गिरीश जुयाल जी ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राष्ट्रहित, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा छात्र प्रकोष्ठ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

राष्ट्रीय संयोजक जनाब डॉ. इमरान चौधरी साहब ने कहा कि छात्र शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

शेख साहिल को जिला संयोजक बनाए जाने पर कैफ मेमन, फैजान खान, सैय्यद रूमान अली, उमेर खान, शोएब खान सहित छात्र प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

बैठक में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News