Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सहित नपा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

By
On:

खबरवाणी

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक सहित नपा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

मुलताई। विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर के अवसर एक पेड़ मां के नाम के खरसाली में स्थित फिल्टर प्लांट परिसर में विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार सहित भाजपाइयो ने पौधारोपण किया l भाजपा मिडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा उक्त स्थल पर पानी की उचित व्यवस्था है, उन्होंने सीएमओ एवं नपा कर्मियों से सभी पौधों की उचित देखरेख कर जिंदा रखने क़े निर्देश दिए l इस दौरान फिल्टर प्लांट पर विभिन्न प्रजाति के 50 पौधों का रोपण किया गया l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़े विकास सेवा एवं जन कल्याण की 12 वर्ष के अवसर पर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगेl इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष शिव माहौरे, जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, सभापति महेंद्र जैन, शिल्पा शर्मा, रितेश विश्वकर्मा, पार्षद अजय यादव,एल्डरमेन बीना पंजाबी, बबल सेवतकर, मारुति पवार, सुनील बिहारे सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News