Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन, तिलक लगाकर किया नमन

By
On:

खबरवाणी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलन, तिलक लगाकर किया नमन

शाहपुर -भारतीय जनता पार्टी मंडल भौंरा–बीजादेही द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. मुखर्जी के चित्र पर तिलक अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, एकात्मता एवं अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अखंड भारत और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा, जिनके विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच मीरा धुर्वे, जय किशोर मिश्रा, ललित रंजने, ललिता रंजने, सालकराम मर्सकोले, अनीता विश्वकर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News