Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कांग्रेस गो संवर्धन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने ओमप्रकाश कावड़कर

By
On:

खबरवाणी

कांग्रेस गो संवर्धन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने ओमप्रकाश कावड़कर

भौंरा । कांग्रेस गो संवर्धन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशंभर प्रताप सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा की अनुशंसा पर ओमप्रकाश कावड़कर को कांग्रेस गो संवर्धन प्रकोष्ठ बैतूल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कावड़कर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में गो संवर्धन, गो संरक्षण तथा संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
कावड़कर की नियुक्ति पर पीसीसी जिला सचिव दिनेश गोयल एवं शिवकुमार मालवीय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाहपुर पहलवान सिंह ठाकुर, शहर ब्लॉक अध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, उपखंड ब्लॉक अध्यक्ष भौंरा रूपलाल यादव सहित शाहपुर-भौंरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नियुक्ति का स्वागत किया।कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ओमप्रकाश कावड़कर के नेतृत्व में गो संवर्धन प्रकोष्ठ जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गो संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News