Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में पदाधिकारियों की नियुक्ति, प्रमाण पत्र एवं आई कार्ड वितरित कर सम्मानित किया गया

By
On:

खबरवाणी

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में पदाधिकारियों की नियुक्ति, प्रमाण पत्र एवं आई कार्ड वितरित कर सम्मानित किया गया 

बुरहानपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई का आयोजन जय स्तंभ के पास एक निजी हॉल में किया गया जिला उपाध्यक्ष सुमेश तायडे ने जानकारी देते हुए बताया जिला अध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी की नियुक्ति की गई जिला अध्यक्ष शकील खान ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब सैराज अहमद कुरेशी , प्रदेश अध्यक्ष असफाक आरीफ के मार्ग दर्शन में संगठन का जिले में गठन कीया गया । इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को फुल माला पहनाकर प्रमाण पत्र एवं आई कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नियुक्त पदाधिकारियों में सुमेश तायडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल इंगले महासचिव, मनोज मिश्रा जिला प्रवक्ता, रमजान सिकंदर जिला संगठन सचिव, आजाद तड़वी मीडिया प्रभारी, अनसीग॑ मोरे जिला सचिव, सुलेमान शादाब अली कोषाध्यक्ष, संजय परीवाले जिला कार्यालय सचिव तथा मनोज भागवतकर जिला सचिव , वैभव सालवे को भी नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष शकील खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के हित में सक्रियता और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।

 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यक्रम आने वाले पत्रकार साथियों का आभार जिला महासचिव राहुल इंगले ने किया

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News