Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शुभम सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट

By
On:

खबरवाणी

शुभम सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट

 

रिपोर्टर- हरेन्द्र सिंह शास्त्री शुभम “स्मारिका” विशेषांक का विमोचन

शनिवार दिनांक 11 जुलाई 2026 को मान. श्री जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री जी ( म.प्र. शासन ) के कर कमलों से शुभम सोशल फाउंडेशन के द्वारा प्रकाशित “शुभम स्मारिका विशेषांक” का विमोचन किया गया l मान. उप मुख्यमंत्री जी के आवास मे सम्पन्न इस कार्यक्रम के दौरान शुभम सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा मान. का पुष्पगुच्छ से सादर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में शुभम के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ सुब्रोतो मंडल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बासुदेव सरकार, राष्ट्रीय महासचिव श्री विकास बोस, राष्ट्रीय सचिव ( संगठन ) श्री अमित दास एवं संगठन के भोपाल जिला सचिव ( मीडिया )श्री एन. सी. पाल जी उपस्थित थे।

मान. उप मुख्यमंत्री जी ने शुभम सोशल फाउंडेशन संस्था को बधाई देते हुए भविष्य में समर्थन,सेवा-भाव एवं उत्कृष्टता के साथ बंगाली समाज के उत्थान एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण योगदान देने की शुभकामनाएं दी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News