Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मस्जिद के पास निकला जहरीला कोबरा,तीन दिन से छत पर बैठा था, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

By
On:

खबरवाणी

मस्जिद के पास निकला जहरीला कोबरा,तीन दिन से छत पर बैठा था, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका सारनी के वार्ड क्रमांक 36 स्थित बगडोना कॉलोनी में मस्जिद के पास एक जहरीला कोबरा सांप निकलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार छतरपुर रोड स्थित एक मकान की छत की मुंडेर पर यह कोबरा पिछले तीन दिनों से बैठा हुआ था, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में भय व्याप्त था।

घटना की सूचना सर्प मित्र मोनू जेम्स को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और विशेष उपकरण (सांप पकड़ने वाली रॉड) की सहायता से काफी देर की मशक्कत के बाद लगभग 5 फीट लंबे कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित तरीके से तवा खदान के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

सर्प मित्र ने बताया कि बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ने पर जमीन में रहने वाले जीव बाहर निकल आते हैं और ठिकाना तलाशते हैं, इसी कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में खुद जोखिम न लें और तुरंत विशेषज्ञ को सूचना दें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News