खबरवाणी
पेपर लीक, NEET गड़बड़ी और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में NSUI का शाहपुर में प्रदर्शन
विरोध मार्च निकालकर छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग
शाहपुर,- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI)
शाहपुर इकाई के अध्यक्ष देवांशु विश्वकर्मा एवं आयुष शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को पेपर लीक की घटनाओं, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया।
विरोध मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार सामने आ रही पेपर लीक और परीक्षा संबंधी विवादों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए सरकार को निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करनी चाहिए।
NSUI नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। संगठन ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष पहलवान ठाकुर सहित उपेन्द्र वर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला, अंकुश मिश्रा, शांतानु तिवारी, गुलशन मिश्रा, विशाल चौरे, शैलेन्द्र बाटके, कमलेश यादव, पिंटू भाई, गोलू बांसकार, मनीष बंसाल, करण बांसकार, अजय विश्वकर्मा, आयुष वर्मा, हरिओम आठांकार, कानिष्का चौधरी, कृतिका, तानिशा, मुस्कान, महक, श्रद्धा, ईशा, ऋषिका, कुमकुम, संजना, निधि, अजीत, सूरज, आयुष राज, मानव काहार, सात्यम काहार, शुमित बांसकार, सुधांशु विश्वकर्मा, शोभित गुप्ता, मोहित वर्मा, गौरव वर्मा सहित NSUI के साथी, संगठन के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





