Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

निरीक्षण के दौरान छात्रावास मे अनुपस्थित मिले अधीक्षक एवं अधीक्षिका को नोटिस

By
On:

खबरवाणी

निरीक्षण के दौरान छात्रावास मे अनुपस्थित मिले अधीक्षक एवं अधीक्षिका को नोटिस

मुलताई।जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा लगातार ग्रामो मे पहुंचकर किए जा रहे निरीक्षण काअसर दिखने लगा है।गुरुवार को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग बैतूल विवेक पांडे एवं उपयंत्री ने प्रभातपट्टन मे स्थित सीनियर अनुसूचित जाति बालक एवं कन्या छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधीक्षक एवं अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। गुरुवार सुबह 9:30 बजे बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया, जिसे अधीक्षक गुलाबराव कोडोपे की स्पष्ट लापरवाही माना गया। छात्रावास के कमरों में पलंग एवं गद्दे अव्यवस्थित पाए गए, जिन्हें तत्काल व्यवस्थित करने और अनुपयोगी सामग्री का अपलेखन करने के निर्देश दिए गए।वहीं कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षों में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए।वहीं कन्या छात्रावास के निरीक्षण में अधीक्षिका श्सुमन यादव अनुपस्थित मिलीं और कोई भी छात्रा मौजूद नहीं थी। दूरभाष पर सूचना देने के बाद अधीक्षिका मुलताई से आकर छात्रावास पहुंचीं। उनका छात्रावास में निवास नहीं करना शासन के निर्देशों की अवहेलना माना गया। परिसर के पीछे गंदगी का अंबार मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए, वहीं शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारी को मौके पर ही निर्देशित किया गया।इस दौरान उपयंत्री द्वारा दोनों छात्रावासों में निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया। जिसमे गई गंभीर कमियों और लापरवाही को देखते हुए सहायक आयुक्त द्वारा अधीक्षक गुलाबराव कोडोपे एवं अधीक्षिका श्रीमती सुमन यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News