त्योहारी सीजन में अमानक मावे की सप्लाई बढ़ जाती है
Non-standard mawa: भोपाल में 1600 किलो मावे की खेप पकड़ी गई है, जो ISBT पर खड़ी एक बस की डिक्की में मिली। सोमवार सुबह खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम द्वारा बसों की नियमित चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। ग्वालियर से भोपाल आई बस क्रमांक एमपी-07 पी 2123 में मावे की 40 डलिया रखी हुई पाई गई। मावा अमानक या खराब होने की आशंका को देखते हुए उसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।त्योहारी सीजन में भोपाल में अमानक मावे की सप्लाई बढ़ जाती है, जिससे खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग अलर्ट मोड पर रहता है और नियमित चेकिंग की जाती है। इस मामले में भी मावे का कोई मालिक मौके पर नहीं पाया गया, और अधिकारियों का कहना है कि मावे के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।पांच दिन पहले, 24 अक्टूबर को, भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर 900 किलो मावा भी जब्त किया गया था, जो आगरा से आया था और शहर में डिलीवर किया जाना था। इस मामले को भी खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को जांच के लिए सौंप दिया गया था।त्योहारी सीजन में मावा और पनीर की मांग बढ़ जाती है, जिस कारण ग्वालियर, भिंड, मुरैना जैसे जिलों से बड़ी मात्रा में मावा भोपाल भेजा जाता है।
source internet साभार…





