Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कांग्रेस पार्षदो के वार्डो में नहीं हो रहे निर्माण कार्य, नपा पर लगाए भेदभाव करने के आरोप

By
On:

खबरवाणी

कांग्रेस पार्षदो के वार्डो में नहीं हो रहे निर्माण कार्य, नपा पर लगाए भेदभाव करने के आरोप

मुलताई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षदो ने नगरपालिका प्रशासन पर विकास कार्यों में भेदभाव करने के आरोप लगाते हुए उनके वार्डो में तीन दिनों में निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने की मांग की है।पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद नीतू परमार,उपाध्यक्ष शिव माहौरे,पार्षद अंजलि शिवहरे, निर्मला उबनारे द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया कांग्रेस पार्षदो के वार्डो में नगरपालिका प्रशासन द्वारा विकास कार्यों मे भेद भाव किया जा रहा है। ताप्ती वार्ड,महावीर वार्ड, गांधी वार्ड, गुरुसाहब वार्ड, विवेकानंद वार्ड, आजाद वार्ड में निर्माण कार्यों के टेंडर होने को महीनो बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किए गए है, प्रतिबंध के बावजूद अवैध कालोनियों में सारे नियम कानूनों को तक पर रखकर सड़क एवं नाली निर्माण किए जा रहे है। कांग्रेस पार्षदो ने ताप्ती वार्ड में कलीराम के मकान से मनीष बंसोड के मकान तक,नारायण ठाकुर के मकान से आशीर्वाद लान तक, महावीर वार्ड में अरुण साहू के मकान से मंगल साहू के मकान तक सड़क एवं नाली निर्माण,अशोक टाकीज के पीछे रिटर्निंग वाल,जैन मंदिर के सामने पैवर ब्लॉक सड़क निर्माण, गुरुसाहब वार्ड में जेपी अग्रवाल के मकान से धर्मराज कनाठे के मकान तक सड़क निर्माण, विवेकानंद वार्ड में शीतला माता मंदिर गली में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण एवं आजाद वार्ड में हाफ राउंड नाली निर्माण कार्य तीन दिवस में प्रारम्भ करने की मांग की है। तीन दिनों में कार्य प्रारम्भ नहीं होने पर कलेक्टर से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News