Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नपा अध्यक्ष का प्रभार लेने नपा पहुंची नीतू,हाईकोर्ट के आदेश की सौपी प्रति

By
On:

खबरवाणी

नपा अध्यक्ष का प्रभार लेने नपा पहुंची नीतू,हाईकोर्ट के आदेश की सौपी प्रति

सीएमओ ने पीओ डूडा को लिखा पत्र

मुलताई। नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा मंगलवार को फैसला सुनाते हुए नीतू परमार को अध्यक्ष पद का प्रभार लेने के स्पष्ट आदेश पारित किए है। किसके चलते मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे नीतू परमार कांग्रेस नेताओं के साथ नगर पालिका पहुंची एवं उच्च न्यायालय के आदेश एवं आवेदन की प्रति मुख्य नगर पालिका वीरेंद्र तिवारी को सौपा। नीतू परमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें दोबारा पद संभालने का अधिकार है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें कोर्ट का आदेश और आवेदन मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीओ डूडा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया है, अधिकारियो ने निर्देश अनुसार कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान कांग्रेसी पार्षद अंजलि शिवहरे, वंदना साहू, शिव माहोंरे, वरिष्ठ नेता किशोर सिंह परिहार, अरुण यादव, लोकेश यादव और नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News