खबरवाणी
पुरे भारत वर्ष से जूटे भार्गव समाज के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, की मां ताप्ती की महाआरती
मुलताई। मां ताप्ती की पवित्र नगरी में रविवार को अखिल भारतीय भार्गव समाज की सत्र 2025-27 की छठी बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पूरे भारतवर्ष से भार्गव समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गण मां ताप्ती की नगरी में पहुंचे हैं। भार्गव सभा द्वारा शनिवार रात्रि 8 बजे ताप्ती तट पर स्थित महाआरती घाट पर मां ताप्ती की महाआरती का आयोजन किया गया । जगदीश मंदिर के पुजारी संतोष शर्मा ने विधि विधान से मां ताप्ती की आरती मंत्रोच्चार के साथ कराई गई। जिसमें अखिल भारतीय भार्गव सभा के अध्यक्ष अनिल भार्गव, सचिव संजय भार्गव, कोषाध्यक्ष विजय भार्गव,महिला भार्गव सभा से अध्यक्ष सुमन भार्गव,सचिव राजश्री भार्गव, कोषाध्यक्ष मधु भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा हिस्सा लिया गया। इस दौरान बैतूल ,मुलताई भार्गव समाज के भारी संख्या में सभी सदस्य गण उपस्थित रहे ।अखिल भारतीय भार्गव समाज के कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत भार्गव ने बताया अखिल भारतीय भार्गव समाज की छठी बैठक का आयोजन पारेगांव रोड स्थित वृंदावन रिसोर्ट में किया गया है।इस बैठक में भविष्य में होने वाले वार्षिक अधिवेशन एवं भार्गव समाज के निर्वाचन की रूपरेखा तैयार किया जाना है। इस संबंध में अखिल भारतीय भार्गव समाज की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें भार्गव महिला सभा की बैठक शनिवार को आयोजित की गई वही रविवार को अखिल भारतीय भार्गव समाज द्वारा बैठक ली जाएगी।





