खबरवाणी
संस्कारधानी में चमकी नरसिंहपुर की बिटिया, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित की सुपुत्री ने बढ़ाया परिवार का गौरव
नरसिंहपुर। जिले के क़स्बाई ग्राम आमगांव बड़ा की बिटिया ने संस्कारधानी जबलपुर मे सफलता का परचम लहरा दिया है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित एवं श्रीमती प्रतिमा दीक्षित की बेटी राशि दीक्षित ने सीबीएसई 12 वी कामर्स संकाय की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों से पास की है। सबसे ख़ास बात यह है की राशि ने 12 वीं कक्षा मे कोई कोचिंग नहीं की और घर पर पढ़कर ही ये सफलता अर्जित की है। गौरतलब हो की राशि आमगांव बड़ा के प्रतिष्ठित दीक्षित परिवार की सदस्य एवं सेवानिवृत ई ई रजनीश दीक्षित सेवानिवृत डीएसपी धर्मेश दीक्षित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मे कार्यरत अखिलेश दीक्षित, प्रवीण दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, प्रशांत दीक्षित एवं नितिन दीक्षित की भतीजी है। राशि के पिता वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित का कहना है की ये सफलता राशि और उसकी माँ प्रतिमा की अटूट मेहनत एवं राशि के गुरुजनों के प्रयास से सम्भव हुई है। उन्होंने इस सफलता को अपने बड़े पिता जी स्व. श्याम सुंदर दीक्षित, रविशंकर दीक्षित, उमाशंकर दीक्षित, राशि की दादी विमला दीक्षित, गिरजाशंकर दीक्षित एवं रमाशंकर दीक्षित का आशीर्वाद बताया है.।






1 thought on “संस्कारधानी में चमकी नरसिंहपुर की बिटिया, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित की सुपुत्री ने बढ़ाया परिवार का गौरव”
Comments are closed.