Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर निगम ने गणेश चतुर्थी पर गौशाला से बनाई गोबर की मूर्तियां, 1500 रूपए में बिक रही

By
On:

नगर निगम ने गणेश चतुर्थी पर गौशाला से बनाई गोबर की मूर्तियां, 1500 रूपए में बिक रही।

आगरा नगर निगम के कान्हा गौशाला से बनी गोबर की गणेश मूर्तियां इस गणेश चतुर्थी पर लोग अपने घरों में स्थापित करेंगे। आगरा नगर निगम और लव यू जिंदगी फाउंडेशन ने मिलकर गोबर की गणेश मूर्तियां बनाई हैं।

मूर्तियां पर्यावरण अनुकूल हैं

नगर निगम ने गणेश चतुर्थी पर गौशाला से बनाई गोबर की मूर्तियां, 1500 रूपए में बिक रही

ये मूर्तियां पर्यावरण अनुकूल हैं। इनके विसर्जन से कोई प्रदूषण नहीं होगा। साथ ही इन मूर्तियों के अंदर फल और छायादार पेड़ों के बीज रखे गए हैं। ताकि जब उन्हें नदी, तालाब या गमले में विसर्जित किया जाए तो उनसे एक पौधा उग आएगा।

गोबर की मूर्तियां यहां उपलब्ध होंगी

आगरा नगर निगम में बनी एक स्टॉल पर इन मूर्तियों को बेचने के लिए रखा गया है। आप शुक्रवार शाम तक इन मूर्तियों को खरीद सकते हैं। यह नगर निगम में बने गोबर उत्पादन केंद्र पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। संगठन के निदेशक ने बताया कि 9 से 18 इंच तक की मूर्तियां 300 से 1500 रुपये में बेची जा रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “नगर निगम ने गणेश चतुर्थी पर गौशाला से बनाई गोबर की मूर्तियां, 1500 रूपए में बिक रही”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News