Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नपाध्यक्ष नीतू परमार ने दिए पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छ्ता के निर्देश

By
On:

खबरवाणी

नपाध्यक्ष नीतू परमार ने दिए पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छ्ता के निर्देश

मुलताई। नगरपालिका अध्यक्ष का प्रभार लेने के बाद ताप्ती सरोवर, परिक्रमा मार्ग कुंडो की सफाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए मौके का निरीक्षण कर अधिकारियो को निर्देश दिए है,वहीं सोमवार की शाम मौके पर खड़े रहकर सूर्य कुंड की सफाई कराई गई।मंगलवार को नपाध्यक्ष नीतू परमार ने उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे, कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह परमार के साथ सुबह 6 बजे ताप्ती परिक्रमा मार्ग पहुंचकर मार्ग पर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं सफाई कर्मियों को मार्ग साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग के बाद नपाध्यक्ष ने ताप्ती सरोवर के जलमार्ग पर जमा गंदगी एवं खरपतवार को साफ करने के लिए सफाई अभियान शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए जिससे बरसात में इस जलमार्ग से स्वच्छ जल सरोवर में पहुंचे।

हरदौली फ़िल्टर प्लांट पहुंचकर पेयजल व्यवस्था देखी

परिक्रमा मार्ग के निरीक्षण के पश्चात् नपाध्यक्ष नीतू परमार हरदौली फ़िल्टर प्लांट पहुंची एवं अधिकारियों से चर्चा कर नगर में जलप्रदय व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपयंत्री योगेश अनेराव ने नपाध्यक्ष को बताया की 2 लाख लीटर क्षमता वाला सम्पवेल बनकर तैयार हो चुका है जिससे फ़िल्टर प्लांट की संग्रहण क्षमता बढ़ी है इसका उपयोग भी जलप्रदाय व्यवस्था में किया जाएगा। नपाध्यक्ष ने सीएमओ से फ़िल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता जाँचने के लिए शीघ्र लैब टेक्नोशियन नियुक्त करने के निर्देश दिए, वहीं हरदौली फ़िल्टर प्लांट की विद्युत् आपूर्ति वर्तमान में ग्रामीण फीडर से जुडी होने से लो वोल्टेज के कारण बार बार बिजली गुल हो जाती है जिससे पर्याप्त पानी होने के बाद भी जलप्रदाय आपूर्ति प्रभावित होती है उपयंत्री योगेश अनेराव ने बताया की इस समस्या से निपटने के लिए फ़िल्टर प्लांट की विद्युत् आपूर्ति निर्बाध रखने हेतु इसे शहरी फीडर से जोड़ने की योजना बनाई गई है जिसका टेंडर भी निकाला जा चूका है। नपाध्यक्ष नीतू परमार ने उपयंत्री को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर काम शुरू करने के निर्देश दिए है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News