खबरवाणी
नगर पालिका निर्वाचन मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026
अतिरिक्त नामों को तीन दिनों में मतदाता सूची से हटाने,
दांवे-आपत्ति का कार्य भी समय-सीमा में करने के निर्देश
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर पालिका मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के तहत निर्वाचन नामावाली को लेकर शनिवार 13 जून को नगर पालिका परिषद सारनी में प्राधिकृत कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर पालिका निर्वाचन मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के तहत 15 मई से 15 जून 2026 के मध्य मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दांवे-आपत्ति प्राप्त किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर सूची को अपडेट करने एवं एसआईआर में प्राप्त अतिरिक्त नामों को छांटने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद खान ने वर्चुअल माध्यम से सारनी के प्राधिकृत कर्मचारियों से वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतोष पथोरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, प्राधिकृत कर्मचारी उपस्थित थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने वार्डों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम जोडने, अतिरिक्त नाम काटने और संशोधन का कार्य आगामी तीन दिनों में पूरा कर लिया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नपा सारनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारनी को भी सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। नाम जोड़ने हेतु ईआर-1 फार्म, नाम काटने हेतु ईआर-2 एवं संशोधन हेतु ईआर-3 फार्म भरने के तरीके बताए गए।





