Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मां ताप्ती जन्मोत्सव के पूर्व नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, व्यवस्था बनाने दिए निर्देश               

By
On:
खबरवाणी

मां ताप्ती जन्मोत्सव के पूर्व नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, व्यवस्था बनाने दिए निर्देश

मुलताई। पवित्र नगरी में प्रतिवर्ष अषाढ़ मास की शुक्ल सप्तमी पर मां ताप्ती जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाया जाता है। जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को नपा अध्यक्ष नीतू परमार सहित पार्षदों एवं अधिकारियो ने मां ताप्ती परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जन्मोत्सव के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।वहीं परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां ताप्ती जन्मोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिक्रमा करने वाले भक्त पहुंचेंगे, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान परिक्रमा मार्ग के विभिन्न स्थानों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा मार्ग पर कहीं भी गंदगी, अंधेरा अथवा अतिक्रमण की स्थिति नहीं रहनी चाहिए तथा श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर सभापति डॉ जीए बारस्कर सुरेश पौनीकर,अजय यादव,शिल्पा मनीष शर्मा,प्रहलाद सिंह परमार, एल्डरमेन बीना पंजाबी, राजू चौबे,निलेश चावरिया, प्रीतम सिसोदिया, श्यामू ढोमने,मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेन्द्र तिवारी, उपयंत्री महेश शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News