Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई पुलिस ने पकड़ी 13 हजार रुपए की अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

मुलताई पुलिस ने पकड़ी 13 हजार रुपए की अवैध शराब,आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मुलताई पुलिस द्वारा अवैध शराब पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना पुलिस मुलताई द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हंस नगर मैदान, मुलताई में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की नीयत से शराब रखे हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा उर्फ राजू पवार (उम्र 51 वर्ष), निवासी भगतसिंह वार्ड, मुलताई बताया।पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से रखे बक्सों की तलाशी लेने पर कुल 151 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 13 हजार 590 रुपए है। पुलिस द्वारा मौके से शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में टीआई नरेन्द्र सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक,दिनेश बर्डे ,आरक्षक प्रिंस,विवेक,नरेंद्र, सेवाराम, महिला आरक्षक मेघा की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News