Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

किसानों के पैसे गबन करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

किसानों के पैसे गबन करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैतूल जिले में हो रही धोखाधड़ी एवं आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा दोषियों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस द्वारा किसानों के पैसे गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण
दिनांक 23.05.2026 को फरियादी सुधीर पिता धनवंत सिंह चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बाडेगांव थाना मुलताई अपने साथ अन्य 23 ग्रामीण किसानों के साथ थाना मुलताई उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि आरोपी रवि पिता सेवाराम गुजरे निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई द्वारा किसानों से गेहूं एवं मक्का की फसल खरीदकर भुगतान करने में टालमटोल की गई तथा छलपूर्वक किसानों की कुल लगभग 21,56,065 रुपये की राशि वापस नहीं की गई।

आवेदन की जांच पर आरोपी रवि पिता सेवाराम गुजरे निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई के विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 401/26 धारा 316(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्यवाही

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पिता सेवाराम गुजरे उम्र 32 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई को मुलताई कस्बे से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24.05.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का नाम

रवि पिता सेवाराम गुजरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि श्रीराम मांडवी एवं प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News