खबरवाणी
मुलताई पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी मुलताई के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलताई पुलिस को दिनांक 13.06.2026 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हंस नगर मैदान, मुलताई में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की नीयत से शराब रखे हुए है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा उर्फ राजू पवार (उम्र 51 वर्ष), निवासी भगतसिंह वार्ड, मुलताई बताया।
आरोपी के कब्जे से रखे बक्सों की तलाशी लेने पर कुल 151 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,590 है। आरोपी से उक्त शराब रखने एवं विक्रय के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए संपूर्ण शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मुलताई पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना मुलताई प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, प्र आर दिनेश वर्डे ,आरक्षक प्रिंस , आर विवेक आर नरेंद्र, आर सेवाराम म आर मेघा की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।






