Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई: यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर ,3 घायल,2 गंभीर

By
On:

मुलताई: मुलताई-आठनेर मार्ग पर रविवार की दोपहर बस ने मार्ग से जा रही बाइक को टक्कर मारकर अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगो को पैरो में गंभीर चोट आने पर नगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है ग्राम चकोरा निवासी ईश्वर चीकू टेकाम,कमलेश धुर्वे एवं ठेसका निवासी अरुण आहके दोपहर एक बाइक पर सवार होकर मुलताई के पास कोल्हया जा रहे थे इस दौरान मासोद में श्मशान घाट के पास अंधे मोड़ में बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में कमलेश व अरुण गंभीर घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। बाइक सवार ईश्वर टेकाम ने बताया कि वह पीछे बैठा था, उसका सीधा पैर फैक्चर हो गया। वे तीनो चकोरा से कोल्हया जा रहे थे कि मुलताई के और से आ रही बस ने टक्कर मार दी जिससे हम हादसे का शिकार हो गए। डॉ विवेक बारस्कर ने बताया घायल अरुण को मासोद चिकित्सालय लाकर प्राथमिक उपचार किया गया जिसे परिजन ईश्वर को प्राइवेट अस्पताल लेकर गए है। चौकी प्रभारी वसंत आहके ने बताया कि दुर्घटना में अभी वाहन अज्ञात है जांच का विषय है जांच होने के बाद ही बता पाएंगे की बस थी या नहीं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News