Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई: पवित्र नगरी में शराबबंदी के बावजूद गली गली बिक रही है शराब

By
On:

मुलताई: पवित्र नगरी में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब बिक्री जारी है। शहर के विभिन्न ढाबों में अस्थाई काउंटर बनाकर खुलेआम शराब बेची जा रही है। शराब ठेकेदार अपने वाहनों से भी शराब की बिक्री कर रहे हैं। कामथ रोड के एक ढाबे से शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

1. थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि वीडियो के संज्ञान में आते ही छापेमारी की गई। इस दौरान लाल और सफेद शराब जब्त की गई और मामला दर्ज किया गया।
* स्थानीय लोगों का आक्रोश
गांव-देहात और छोटे कस्बों के लोग अब आवाज उठाने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन ढाबों के चलते इलाके में अपराध और असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। कई जगहों पर नशे में झगड़े, सड़क हादसे और घरेलू हिंसा के मामले भी सामने आए हैं।
सरकार को राजस्व का नुकसान, माफिया की जेब गर्म
शराबबंदी का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार को इन ढाबों की वजह से भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। वहीं, शराब माफिया और आसपास के ठेकेदारों की चांदी हो रही है। बिना टैक्स की शराब से मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है, और यह पैसा सीधे अवैध नेटवर्क में जा रहा है।

* आबकारी विभाग नहीं कर रहा है कार्रवाई
आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। शराब दुकानें बंद होने के बाद भी अवैध बिक्री जारी है। इससे शराबबंदी का मकसद विफल होता दिख रहा है। आपका विभाग के कार्रवाई नहीं करने कारण यह काम भी पुलिस विभाग को करना पड़ रहा है जिसके चलते उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पुलिस विभाग को अपने काम के साथ-साथ आबकारी विभाग का भी काम करना पड़ रहा है।
* शराब माफिया के हौसले बुलंद, बेखौफ बेच रहे हैं शराब

पुलिस केवल शराब बेचने वाले छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई कर रही है। जबकि शराब सप्लाई करने वाले ठेकेदारों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। शराब ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते उनके हौसले बुलंद है और वे लोग बेखौफ नगर में गली-गली शराब बेचते नजर आ रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News