Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई: 3 दिनों से लापता छात्र का शव कुए में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, उचित करवाई करने की मांग

By
On:

मुलताई:  थाना क्षेत्र के ग्राम बघोड़ा निवासी कालेज के छात्र का शव टेभूरनी एवं बिसनूर के बीच स्थित डेम के कुए में मिला है। बताया जाता है ग्राम बघोड़ा निवासी मोहित लिखितकर (24 वर्ष) बीते 25 अप्रैल 2025 को बीएससी का पेपर देने आठनेर कॉलेज गया था। घर से निकलते समय वह परिजनों को यह कहकर निकला था कि परीक्षा देकर लौट आएगा। लौटते समय दोपहर लगभग 11:30 बजे टेभूरनी और बिसनूर के बीच बने डैम के पास वह आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था और वह लापता हो गया था।
1. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और क्षेत्र में लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को मोहित का शव बिसनूर और टेभूरनी के बीच बने डैम के पास कुएं में मिला।
2. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। प बताया जा रहा है कि मृतक पेपर देने के लिए आठनेर कॉलेज गया था जहां पेपर देने के बाद वापस आकर वह परिवार में शादी समारोह में सम्मिलित होने वाला था इसके बाद युवक न ही शादी में आया न ही गांव पहुंचा। जिस दोस्त के साथ मोहित आ रहा था उसे दोस्त को मोहित ने टेभूरनी एवं बिसनूर के बीच बने डैम के पास कहा कि मुझे किसी दोस्त का कॉल आया है मुझे यही छोड़ दे मैं आ जाऊंगा। इसके बाद उसके दोस्त ने उसको वहीं छोड़ और वह अपने काम से निकल गया लेकिन मोहित का कोई पता नहीं चला।जिसके बाद से मोहित की तलाश लगातार जारी थी।रविवार मोहित के दोस्तों एवं ग्रामवासियों ने डेम के किनारे उसकी खोजबीन की। जिसके बाद एक कुएं में उसी के दोस्तों ने मोहित का शव तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव कुएं से बाहर निकालकर प्रभात पट्टन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पीएम कर शव परिजनों को सौंपा है।पुलिस ने मर्ग कर कायम कर जाच शुरू कर दी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News