Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद एवं विधायको ने किया विशेष जनसंपर्क अभियान

By
Last updated:

खबरवाणी

मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद एवं विधायको ने किया विशेष जनसंपर्क अभियान

मुलताई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास विकास एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार 8 जून से 14 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बैतूल जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र में बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र सांसद एवं केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके द्वारा विशेष जनसंपर्क कियाl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 वर्ष पूर्ण होने पर वह 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री हुए, इसके पूर्व पंडित जवाहरलाल नेहरू 4398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री थे l विशेष जनसंपर्क अभियान में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के साथ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगाबाई उइके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान के जिला संयोजक जगदीश पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, सहसंयोजक भास्कर मगरदे, वर्षा गढ़ेकर उपस्थिति रही l 11 जून को मुलताई विधानसभा क़े मासोद मंडल में विशेष जनसंपर्क अभियान तहत उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न किए गए l इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक पांसे,मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़ सहित प्रभात पट्टन एवं मासोद मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News