Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मप्र अंडर-20 टीम के कप्तान तुषार यादव का ग्राम सलैया में भव्य स्वागत

By
On:

खबरवाणी

मप्र अंडर-20 टीम के कप्तान तुषार यादव का ग्राम सलैया में भव्य स्वागत

खबरवाणी न्यूज़, रफीक

सारनी। मध्य प्रदेश अंडर-20 फुटबॉल टीम में बैतूल जिले के होनहार खिलाड़ी तुषार यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जगह बनाई। उन्होंने वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का कप्तान के रूप में नेतृत्व किया और टीम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर उनके गृह ग्राम सलैया में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड सलैया पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और तुषार यादव का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी सफलता से गांव के अन्य बच्चों को भी खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तुषार की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News